{"_id":"674b44da145b6a633c0598b7","slug":"bjp-leader-blocked-the-movement-of-trucks-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-125118-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: ट्रकों के आवागमन पर बीजेपी नेता ने जाम लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: ट्रकों के आवागमन पर बीजेपी नेता ने जाम लगाया
Sat, 30 Nov 2024 10:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Sat, 30 Nov 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
असोथर। कस्बे से ट्रकों के आवागमन से होने वाली परेशानी पर बीजेपी नेता व पूर्व प्रधान रामकिंकर अवस्थी ने ग्रामीणों संग शुक्रवार रात जाम लगा दिया। बांदा के मर्का घाट से मौरंग लेकर आने व जाने वाले सैंकड़ों ट्रक फंस गए। करीब एक घंटे बाद प्रभारी निरीक्षक के आश्वासन पर यातायात बहाल हो सका।
असोथर मर्का घाट बांदा से ओवरलोड मौरंग लदे ट्रक कस्बे के अंदर निकलते हैं। ट्रक रात को ही निकलते हैं। बीजेपी नेता रामकिंकर अवस्थी ने बताया कि जाम लगाकर हंगामा किया। वीडियो भी वायरल हुआ है। बीजेपी नेता बोलते नजर आए ओवरलोड खूब चले, लेकिन गांव से नहीं निकले। सूचना पर 112 पीआरवी कर्मी पहुंचे।
मोबाइल पर प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मौर्य से वार्ता के बाद ट्रकों की आवाजाही नहीं होने के आश्वासन पर यातायात बहाल हुआ। वाहन बाईपास रास्ते से निकाले जाने की बात हुई। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मौर्य ने कुछ देर बाद ही यातायात बहाल कराया जा सका।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --
अढावल में भी बनी है परेशानी
ललौली थाना क्षेत्र के अढ़ावल में मौरंग की ओवरलोड गाड़ियों से लोग परेशान हैं। यहां पर रातभर अक्सर जाम की स्थिति बन रही है। लोगों में आक्रोश है।