{"_id":"30b2c14453a8ac03ef6ad5b69d6f05ca","slug":"bjp-inactive-leaders-warning-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निष्क्रिय मंडल अध्यक्ष होंगे भाजपा से बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निष्क्रिय मंडल अध्यक्ष होंगे भाजपा से बाहर
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Wed, 31 Dec 2014 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा की बैठक में सदस्यता अभियान की समीक्षा की गई। इस दौरान अभियान में बेहतर कार्य करने वालों का हौसला बढ़ाया गया, वहीं फिसड्डियों को फटकार भी लगाई गई। जिला सदस्यता प्रवासी सुरेश अवस्थी ने कहा कि दूसरे चरण का सदस्यता अभियान 9 जनवरी से शुरू हो रहा है। इसमें सक्रियता न दिखाने वाले मंडल अध्यक्षों को सीधे पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।
मंगलवार को पार्टी कार्यालय में भाजपा की बैठक जिलाध्यक्ष रणवेंद्र प्रताप धुन्नी सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिला सदस्यता प्रवासी सुरेश अवस्थी ने बूथवार समीक्षा की। बताया कि बूथ तक सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। अब अभियान का दूसरा चरण 9, 10, 11 जनवरी को फिर से चलेगा।
जो मंडल अध्यक्ष सक्रिय रूप से कार्य नहीं करेंगे, उन्हें संगठन से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 2, 3, 4 जनवरी को मंडलों की बैठक होगी। जिला सदस्यता प्रमुख शिव प्रसाद त्रिपाठी ने कहा कि सदस्यता अभियान में तेजी लाई जाएगी।
विज्ञापन
बैठक में जिलाध्यक्ष रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह ने प्रदेश कार्य समिति सदस्य विजय लक्ष्मी साहू को सम्मानित किया। संचालन महामंत्री प्रमोद द्विवेदी ने किया। बैठक में राधेश्याम गुप्त, राजेंद्र पटेल, नीरज सिंह, मुखलाल पाल, अन्नू श्रीवास्तव, पंकज त्रिपाठी, अर्चना त्रिपाठी, ऊषा गौतम, राम प्रताप गौतम आदि मौजूद रहे।