{"_id":"6ac38ae1d4df4dc1260a4afa","slug":"bjp-gears-up-for-graduate-elections-fatehpur-news-c-12-1-lko1103-1673211-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: स्नातक चुनाव को लेकर भाजपा ने कसी कमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: स्नातक चुनाव को लेकर भाजपा ने कसी कमर
विज्ञापन
फतेहपुर। स्नातक चुनाव को लेकर भाजपा ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। अयाह शाह विधानसभा क्षेत्र की बैठक सोमवार को बहुआ में हुई, जिसमें जिला संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष उदय लोधी ने बहुआ और असोथर क्षेत्र के मतदान केंद्र संयोजकों व बूथ प्रमुखों से वोटर लिस्ट की जांच कर स्नातक मतदाताओं से संपर्क करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि चुनाव के दृष्टिगत संगठनात्मक रचना और बूथ स्तर की योजना पर प्रभावी ढंग से काम किया जाए। जिला सहसंयोजक कमलेश योगी ने चुनावी संगठन से जुड़े विषयों पर चर्चा की। जिला मीडिया प्रभारी एवं विधानसभा संयोजक प्रवीण सिंह ने विधानसभा संचालन समिति के गठन और बूथों पर विभिन्न दायित्व सौंपने को लेकर पदाधिकारियों के साथ चर्चा की। बैठक में मंडल अध्यक्ष बहुआ संजय हांडा, गाजीपुर मंडल अध्यक्ष विनोद पांडेय, राजा सिंह, गौरव सिंह गौतम, रजोल मिश्रा, विमल गुप्ता, साहिल शर्मा, विनोद भारती, अरविंद गुप्ता समेत पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।