फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   BJP former district president Mukhlal Pal apologized by removing video from social media In Fatehpur

Fatehpur News: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के बयान पर सियासी सरगर्मी, सोशल मीडिया से वीडियो हटाकर मांगी माफी

Fri, 20 Mar 2026 10:51 PM IST
Rahul Kumar Tiwari संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Fri, 20 Mar 2026 10:51 PM IST
सार

फतेहपुर में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल के बयान का वीडियो वायरल होने से विवाद बढ़ गया। विभिन्न वर्गों में प्रतिक्रिया के बाद उन्होंने सफाई देते हुए माफी मांगी और वीडियो हटा दिया है। उन्होंने कहा कि बयान को गलत तरीके से पेश किया गया।

विज्ञापन
BJP former district president Mukhlal Pal apologized by removing video from social media In Fatehpur
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल के एक बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में सियासी माहौल गरमा गया है। बयान को लेकर विवाद बढ़ने पर विभिन्न वर्गों में चर्चा तेज हो गई है। इससे पहले भी वह आबूनगर स्थित मंदिर-मकबरा विवाद को लेकर चर्चा में रह चुके हैं।

विज्ञापन


19 मार्च को मकनपुर गांव के रामलीला मैदान में हिंदू नववर्ष के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। यहां मंच से दिए गए भाषण के कुछ अंश सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। वीडियो सामने आने के बाद विशेष समुदाय के लोगों के साथ अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं ने इसे सोशल मीडिया पर साझा किया।
विज्ञापन


विवाद बढ़ने पर मुखलाल पाल ने कहा कि उनका बयान दिल्ली में हुई एक घटना के संदर्भ में था, जिसे कुछ लोगों ने ईद के दौरान तोड़-मरोड़ कर प्रस्तुत किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से वीडियो हटा दिया और बयान पर सफाई देते हुए माफी भी मांगी। उन्होंने कहा कि यदि उनके शब्दों से किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो वह अपना बयान वापस लेते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed