फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Bike riding uncle dies, nephew, niece and sister injured

Fatehpur News: बाइक सवार मामा की मौत,भांजा-भांजी व बहन घायल

Fri, 20 Oct 2023 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Oct 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Bike riding uncle dies, nephew, niece and sister injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के बकंधा मोड़ पर गुरुवार दोपहर बाइक सवार लोडर से टकरा गए। हादसे में बाइक चालक मामा की मौत हो गई। मृतक की बहन व भांजा और भांजी घायल हो गए। घायल भांजे को कानपुर रेफर किया गया है।
मलवां थाना क्षेत्र के चखेड़ी गांव निवासी आसिफ उर्फ साहेब आलम (25) अपने बहनोई शाहनवाज के घर लाला बाजार आया था। यहां से छोटी बहन साजिया (16), भांजा हमजा (2) और भांजी कायनाथ (5) को बाइक से लेकर घर जा रहा था। सदर कोतवाली क्षेत्र के हाइवे पर बकंधा मोड़ पर आगे जा रही लोडर से बाइक सवार टकरा गए। हाइवे पर चारों इधर-उधर गिरे।
विज्ञापन

हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंचे। मौके पर चौकी प्रभारी राकेश कुमार पहुंचे। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया। डाक्टर ने मामा और भांजे को कानपुर हैलट रेफर किया। रास्ते में आसिफ उर्फ साहबे आलम की मौत हो गई। भांजा जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। बहन और भांजी जिला अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। वह तेज रफ्तार में होने की वजह से आगे जा रही लोडर से टकराया है। कोतवाल एसबी सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
--------------------
टैक्टर की चपेट में आने से बालक की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
धाता। घर के बाहर खेलते समय बालक की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे से परिजन बेहाल हो गए। परिजनों ने शाम तक पुलिस को सूचना नहीं दी गई थी। धाता कस्बे के नारायणपुर मोहल्ला निवासी लवलेश का पुत्र पीयूष (8) गुरुवार दोपहर घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान एक ट्रैक्टर लेकर चालक निकला। अचानक ट्रैक्टर के सामने पीयूष पहुंच गया। टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा देखकर परिजन पहुंचे। परिजन पीयूष को सीएचसी धाता ले गए। डाक्टर ने पीयूष को मृत घोषित कर दिया। दोनों पक्ष के बीच में समझौते की बात चल रही थी। थानाध्यक्ष वृंदावन राय ने बताया कि हादसे की सूचना नहीं मिली है। तहरीर मिलती है तो कार्यवाही की जाएगी।

---------
ट्रेन से कटकर सफाईकर्मी की मौत
फतेहपुर। रेलवे स्टेशन के ड्यूटी के दौरान चतुर्थ श्रेणी की कर्मचारी गुरुवार को ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। ललौली थाना क्षेत्र के हरिरामपुर गांव निवासी मैकूलाल का पुत्र शिवकुमार (26) रेलवे स्टेशन में ठेकेदार के अंडर में सफाई कर्मी था। रेलवे ट्रैक पर करीब सुबह आठ बजे सफाई कर रहा था। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम
कराया है। संवाद
----------------------
ई-रिक्शा की टक्कर घायल मजदूर की इलाज दौरान मौत
अल्लीपुर। ई रिक्शा की टक्कर से तीन अक्तूबर को घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया है। राधानगर थाना क्षेत्र के रारा गांव निवासी चेतराम (50) तीन अक्तूबर को काम पर जाने के लिए सड़क किनारे वाहन का इंतजार कर रहा था। बाइक सवार की टक्कर से ई-रिक्शा अनियंत्रित हो गया था। रिक्शा चेतराम को टक्कर मारकर पलट गया था। जिला अस्पताल से उसे कानपुर रेफर किया गया था। इलाज दौरान गुरुवार को मजदूर की मौत हो गई। मजदूर की मौत से पत्नी सुखरानी, बेटे पवन, विमल का हाल-बेहाल है। तीन बेटियां रंजना, संजना और प्रियंका है। बड़ी बेटी प्रियंका शादीशुदा है। संवाद

---------
सड़क हादसे में छात्र समेत तीन घायल
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के पक्का तालाब निवासी विकास पासवान का पुत्र प्रिंस रावत अपनी बहन को बाइक में बैठाकर स्कूल छोड़ने गया था। इसके बाद हाइवे स्थित अपने स्कूल जा रहा था। तांबेश्वर मंदिर के पास बाइक अनियंत्रित हो गई। डिवाइडर से टकराकर छात्र घायल हो गया। ललौली थाना क्षेत्र के तपनी निवासी धर्मेंद्र अपने पिता गोवर्धन को बाइक से लेकर बहुआ जा रहा था। गांव के मोड़ पर कार की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed