फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Bike riding bullion trader dies after colliding with divider

Fatehpur News: डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार सराफा व्यापारी की मौत

Tue, 22 Aug 2023 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Aug 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
Bike riding bullion trader dies after colliding with divider
खागा। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर नवीन मंडी के सामने डिवाइडर से टकरा बाइक सवार सराफा व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए ले जाते समय व्यापारी की मौत हो गई। हादसे से परिवार का हाल बेहाल है।
विज्ञापन

खागा के सराफा गली निवासी रवि सोनी (34) जेवर की कारीगरी और खरीद-फरोख्त का काम करते थे। घर में पत्नी व दो बच्चे हैं। वह रविवार रात बाइक से हाईवे की ओर निकले थे। कोतवाली क्षेत्र के नवीन मंडी के सामने वन-वे के लिए डिवाइडर पर रखे पत्थर से बाइक टकरा गई। हेलमेट न लगाए होने के कारण सिर पर गंभीर चोट लगने से वह घायल हो गए। सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल लेकर जाते समय रास्ते में उसकी सांसें थम गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे से व्यापारियों में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों ने बताया कि संकेतक न लगे होने के कारण हादसा हुआ है। कोतवाल तेज बहादुर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed