{"_id":"3df9a6050eeb515eb3c882d624f92f38","slug":"bike-riders-killed-in-truck-collision-hungama-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, हंगामा
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
Updated Fri, 25 Dec 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गौंती
विज्ञापन
मोड़ के पास मुगल रोड पर गुरुवार को ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की
मौत हो गई और उसका साथी बाल-बाल बच गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों और
ग्रामीणों ने गुस्से में सड़क जाम कर दिया। करीब एक घंटा तक आवागमन बंद
रहा। एसडीएम और सीओ ने कार्रवाई का भरोसा देकर जाम खत्म कराया।
गांव के शराफत अली का बेटा अराफात अली 23 अपने दोस्त आमिर के साथ बाइक से प्रेमनगर जा रहा था। तभी गांव से करीब तीन सौ मीटर दूर सामने जा रहे ट्रक को ओवरटेक करते समय ट्रक ने साइड मार दिया।
इससे अराफात पिछले पहिए की नीचे आ जाने से कुचल गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आमिर छिटक कर बाहर गिरा। ट्रक चालक ट्रक को खड़ा कर फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि अराफात ने हेलमेट नहीं पहना था।
यदि पहने होता तो हो सकता है उसकी जान बच जाती। घटना की सूचना मिलते ही अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नेता सगीर अहमद सिद्दीकी सहित तमाम ग्रामीण पहुंच गए। सड़क जाम कर दिया गया। वाहनों की लंबी लाइन लग गई।
जिसने भी जाम तोडने की कोशिश की उसे वापस होना पड़ा। सूचना पर एसडीएम बलराम सिंह और सीओ अतुल कुमार चौबे पुलिस बल के साथ मौके पर गए। ग्रामीणों को समझा कर जाम खुलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।