{"_id":"60300c9d8ebc3ee90413e10e","slug":"bike-riders-hit-woman-and-snatch-cash-jewelry-fatehpur-news-knp6129249139","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवारों ने महिला को टक्कर मार नगदी,जेवर छीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवारों ने महिला को टक्कर मार नगदी,जेवर छीने
विज्ञापन
जाफरगंज। वाहन के इंतजार में खड़ी महिला को शुक्रवार शाम हेलमेट लगाए बाइक सवारों ने टक्कर मार दी। गिरने से महिला को चोट आई और वह बेहोश हो गई। महिला के जेवरात और पर्स लेकर बाइक सवार बदमाश भाग निकले। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के मंडराव निवासी मालती देवी (35) पत्नी सुरेंद्र सिंह बहन के घर हुसैनगंज थानाक्षेत्र के चंदेलनपुरवा गई थी। घर लौटने के लिए शहर के जयरामनगर से जाफरगंज कटलिहा मोड़ पर बस से उतरी। वहीं, टेंपो का इंतजार करने लगी।
तभी महिला को बाइक सवार हेलमेट लगाए दो युवक पहुंचे। बाइक सवारों ने महिला को टक्कर मार दी। महिला बेहोश होकर गिर पड़ी। इस दौरान बाइक सवार महिला का पर्स और जेवरात छीनकर भाग निकले। बेहोश महिला को देख आसपास के लोग पहुंचे। सीएचसी में महिला ने होश आने पर बताया कि वह बाइक सवारों ने तीन हजार की नगदी और मंगलसूत्र, सोने के टॉप्स, चांदी के पायल लेकर भागे हैं। थानाध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।