{"_id":"69ed1267186f5ffdf80bc474","slug":"bike-riders-die-after-being-hit-by-a-dcm-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-153524-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार साढ़ुओं की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार साढ़ुओं की मौत
विज्ञापन
फोटो-57-सीएचसी में रोती बिलखती घनश्याम की पत्नी सुनीता। संवाद
जहानाबाद (फतेहपुर)। घाटमपुर-चौडगरा मुगलमार्ग हाईवे पर जहानाबाद गढ़ी मोड़ के पास शनिवार रात डीसीएम ने सामने से आ रहे बाइक सवारों को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद डीसीएम अनियंत्रित होकर सैलून में जा घुसी। हादसे में बाइक सवार दो साढ़ुओं की मौत हो गई। वहीं दुकान में मौजूद एक ग्राहक घायल हो गया। वहीं डीसीएम चालक वाहन छोड़कर भाग गया।
बकेवर थाना क्षेत्र के आलमपुर बकेवर निवासी रामचंद्र (45) साढ़ू घनश्याम (42) निवासी गोपालपुर बकेवर के साथ जहानाबाद बाजार आए थे। रात करीब आठ बजे दोनों फसल का बीज लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। गढ़ी मोड़ पर बकेवर की ओर से आ रही खाली डीसीएम ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर के बाद डीसीएम सैलून में घुस गई। यहां बाल कटवा रहे गढ़ी मोहल्ला निवासी मनीष (22) डीसीएम की चपेट में आकर घायल हो गया और उसका पैर टूट गया। पुलिस ने तीनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने रामचंद्र और घनश्याम को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
घायल मनीष को प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर किया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। थानाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह ने बताया कि डीसीएम को थाने में खड़ा करा लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।