{"_id":"57d702b64f1c1ba73dd47715","slug":"bike-rider-injured-in-a-road-accident-deaths","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में घायल बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में घायल बाइक सवार की मौत
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Tue, 13 Sep 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थरियांव थानाक्षेत्र के बिलंदा नहर पुलिया के पास रविवार को तेज रफ्तार मारुति कार ने बाइक सवार मोहन साहू को लहूलुहान कर दिया। उसे 108 नंबर एंबुलेंस से ट्रामा सेंटर लाया गया। हालत नाजुक देख कानपुर हैलट अस्पताल रेफर किया गया। हैलट गेट में घुसने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
मोहन(40) असोथर थाना क्षेत्र के भैरवा गांव निवासी बदलू प्रसाद का पुत्र था। बाइक की सर्विस कराने के लिए वह बिलंदा कस्बा जा रहा था। इलाहाबाद की ओर से आ रही कार ने चपेट मेें ले लिया। राहगीरोें ने कार सवार को पकड़ने की कोशिश की लेकिन विफल रहे। मोहन के भाई छोटे लाल ने बताया कि भाई हेलमेट लगाए था। पति की मौत से शकुंतला रो-रोकर बेहाल है। परिवार की माली-हालत अच्छी न होेने से उसे तीन बेटों धर्मेेंद्र, महेेंद्र व जीतेंद्र की परवरिश की चिंता है।
विज्ञापन