{"_id":"67d864b397f7a52d720c9b44","slug":"bike-rider-dies-after-colliding-with-nilgai-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-130861-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: नीलगाय की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: नीलगाय की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
थरियांव। थाना क्षेत्र के अरबपुर के समीप नीलगाय की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
खागा कोतवाली क्षेत्र के भवानीपुर निवासी सूरज कुमार (23) पुणे में मजदूरी करता था। होली पर्व से दो दिन पहले 11 मार्च को गांव आया था। सोमवार शाम चार बजे किसी काम से बाइक पर फतेहपुर जा रहा था। रास्ते में अरबपुर मोड़ के पास नीलगाय सामने आने पर भिड़ंत हो गई। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही मां सावित्री देवी, बहन पूजा देवी, रोशनी देवी, भाई नीरज कुमार का हाल बेहाल है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। (संवाद)