फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Bike rider dies after being hit by Bolero, villagers block road by placing body

Fatehpur News: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार की मौत, शव रखकर ग्रामीणों ने लगाया जाम

Thu, 05 Mar 2026 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by Bolero, villagers block road by placing body
फोटो-34-जाम लगाए ग्रामीण। संवाद
खखरेरू। तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की बुधवार रात मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद ग्रामीणों और परिजन ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने के बाद करीब ढाई घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। पुलिस ने बोलेरो को पकड़ लिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के हरदासपुर गेरिया मजरे देवदासीपुर गांव निवासी शटरिंग कारीगर देवशरण पाल (40) बुधवार देर रात होली पर दोस्त से मिलने आलमपुर गेरिया गांव गए थे। करीब रात साढ़े दस बजे वह बाइक से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

गेरिया बाजार चौराहे से करीब 200 मीटर पहले आलमपुर गेरिया-उकाथू मार्ग पर सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में देवशरण पाल की मौके पर ही मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद जब शव गांव पहुंचा तो पत्नी ननकी देवी, पुत्र मनदीप और पुत्रियां शिखा, अंशिका व कनिष्का का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब शाम चार बजे ग्रामीण और परिजन शव लेकर गेरिया चौराहे पर पहुंचे और जाम लगा दिया। इससे रक्षपालपुर-कौशांबी के अझुवा मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। जाम की सूचना पर खखरेरू, धाता, किशनपुर और खागा की पुलिस मौके पर पहुंची।
परिजन ने बोलेरो चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और मुआवजे के लिए अधिकारियों को बुलाने की मांग की। क्षेत्राधिकारी दुर्गेशदीप ने परिजनों को समझाकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

करीब शाम साढ़े छह बजे जाम समाप्त हुआ। पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। थानाध्यक्ष विद्या प्रकाश सिंह ने बताया कि राईपुर गांव के बोलेरो चालक सुमित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और बोलेरो को कब्जे में ले लिया गया है।

फोटो-34-जाम लगाए ग्रामीण। संवाद

फोटो-34-जाम लगाए ग्रामीण। संवाद

फोटो-34-जाम लगाए ग्रामीण। संवाद

फोटो-34-जाम लगाए ग्रामीण। संवाद

फोटो-34-जाम लगाए ग्रामीण। संवाद

फोटो-34-जाम लगाए ग्रामीण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed