{"_id":"67e6ef239746b373a50e8aca","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-a-high-speed-dumper-fatehpur-news-c-217-1-fth1002-131512-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार मौत
विज्ञापन
बहुआ। तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर ने शुक्रवार को बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दुकानदार के पैर को कुचलते हुए निकला और खेत से घर लौट रही तीन महिलाएं को भी टक्क्कर मार दी। जिससे वह सभी घायल हो गईं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लिया है।
ललौली थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी रज्जन लाल (42) की गाजीपुर थाने के चकसकरन गांव में कपड़े की दुकान है। वह रोज की तरह शुक्रवार को शाम सात बजे दुकान बंद करके बाइक से घर लौट रहा था। बरौहा गांव के पास बहुआ से गाजीपुर की ओर जा रहा गिट्टी लदे तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। उसके पैर को कुचलते हुए निकला। दुकानदार की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद चालक ने खेतों से घर लौट रही बरौहा गांव निवासी महिला सरोज देवी (38)पत्नी बीरेंद्र यादव, रीता देवी (45) पत्नी रवींद्र यादव, सुमित्रा देवी (35) पत्नी नरेंद्र को भी टक्कर मार दी। घायल महिलाओं को एंबुलेंस न मिलने पर परिजन प्राइवेट वाहन से अस्पताल लेकर गए। बाइक सवार दुकानदार की मौत से पत्नी नीलम देवी और बेटी रोशनी (15) और दो बेटे शिवम और शुभम बेहाल हैं। वहीं चालक डंपर छोड़कर मौके से फरार हो गया।
थानाध्यक्ष वृंदावन राय ने बताया कि डंपर पकड़ लिया गया है। चालक का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।