फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Bike rider collides with Nilgai, mother dies

Fatehpur News: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, मां की मौत

Wed, 11 Feb 2026 12:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Bike rider collides with Nilgai, mother dies
बकेवर। मुगलमार्ग हाईवे पर मंगलवार दोपहर अचानक सामने आई नीलगाय से बाइक सवार टकरा गए। हादसे में बाइक सवार महिला की गिरने में सिर पर गंभीर चोट लगी, जिससे महिला की मौत हो गई। बेटा घायल हो गया। सीएचसी से महिला का शव लेकर परिजन गांव लौट गए।
विज्ञापन

कानपुर घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के भीतरगांव निवासी कृष्णा देवी (55) बाइक से बेटे ललित कुमार के साथ मायके भदबा गांव निमंत्रण में शामिल होने जा रही थी। बकेवर थाना क्षेत्र के पतारी मोड़ के पास बाइक सवार पहुंचे थे। हाईवे पर बाइक सवार के सामने अचानक नीलगाय आ गई। जिससे टकराने के बाद बाइक सवार रोड पर गिर गए। हादसे में दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन

बाइक चालक ललित हेलमेट लगाए था। ललित ने भाई विराट शुक्ला को फोन पर हादसे की सूचना दी। इधर, राहगीरों ने नजदीकी नर्सिंग होम में दोनों को पहुंचाया। परिजन मौके पर पहुंचे। परिजन दोनों को सीएचसी बिंदकी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने कृष्णा देवी को मृत घोषित कर दिया। सीएचसी से परिजन शव लेकर घर चले गए। थानाध्यक्ष तुषार श्रीवास्तव ने बताया कि परिजनों की ओर से कोई सूचना नहीं दी गई है। सूचना मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed