फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Bike hits divider; CHC watchman dies.

Fatehpur News: बाइक डिवाइडर से टकराई, सीएचसी चौकीदार की मौत

Tue, 28 Jul 2026 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Bike hits divider; CHC watchman dies.
फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के चखेड़ी के पास सोमवार को मवेशी सामने आने से बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में सीएचसी में तैनात चौकीदार की मौत हो गई। बाइक सवार घायल हो गया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के आबूनगर मोहल्ला निवासी संदीप कुमार (43) बिंदकी सीएचसी में चौकीदार के पद पर तैनात थे। वह सुबह ड्यूटी के लिए जा रहे थे। रास्ते में उन्होंने बाइक सवार से लिफ्ट ली थी। चखेड़ी के पास अचानक मवेशी सामने आने से बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
विज्ञापन

हादसे में सिर पर गंभीर चोट लगने से संदीप कुमार घायल हो गए। चौकीदार और बाइक चला रहे रसूलपुर निवासी रोहित तिवारी को अल्लीपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टर ने संदीप कुमार को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed