{"_id":"6a1c8e84f102480d44012ed7","slug":"bike-crashes-into-rear-of-tractor-trolley-youth-dies-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-155840-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टकराई बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टकराई बाइक, युवक की मौत
विज्ञापन
असोथर। थाना क्षेत्र के छेदीपुर गांव के मोड़ के पास रविवार रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक धीरेंद्र पासवान (26) की मौत हो गई। उसकी बाइक पाइप लादकर जा रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
धीरेंद्र छेदीपुर मजरे कंधिया का निवासी था। वह जागेश्वर तिराहा से घर लौट रहा था। रात करीब आठ बजे यह हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर चालक तेज रफ्तार में लहराते हुए चला रहा था। चालक ने अचानक ब्रेक लगाए जिससे पीछे से आ रहा धीरेंद्र अनियंत्रित होकर ट्रॉली में जा घुसा। हादसे में धीरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे नर्सिंग होम पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। धीरेंद्र ने हेलमेट नहीं पहना था, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं।
हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कराया है। प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर सरोज ने बताया कि फरार चालक की तलाश जारी है। परिजनों के अनुसार, धीरेंद्र मथुरा में लोहा ढलाई का काम करता था और दो माह पहले ही घर लौटा था।