{"_id":"66ccd0e46200f5a88408d244","slug":"bike-collides-with-cattle-youth-dies-fatehpur-news-c-217-1-fth1003-120207-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: मवेशी से टकराई बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: मवेशी से टकराई बाइक, युवक की मौत
विज्ञापन
फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र में रोड पर अचानक अन्ना मवेशी (सांड़) आने से बाइक सवार टकरा गया। उसकी सींग सीने में घुसने से मौके पर ही मौत हो गई। पिता ने पुलिस को तहरीर दिया है।
थानाक्षेत्र के गांव नयापुरवा निवासी रामभवन मौर्य ने बताया कि पुत्र दिनेश कुमार (24) मित्र के साथ बाइक पर 25 अगस्त को अल्लीपुर बाजार गया था। बाजार से रात को लौटने के दौरान नौरंगबाद मोड़ के पास अन्ना मवेशी सांड़ अचानक बाइक के सामने आ गया। बाइक सवार पुत्र सांड़ से टकरा गया। उसकी सींग बेटे दिनेश कुमार के सीने में घुस गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। (संवाद)