{"_id":"5eea66d18ebc3e42f1001e7c","slug":"bijalee-lain-theek-karate-samay-pravaasee-kee-karant-se-maut-fatehpur-news-knp5660967106","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली लाइन ठीक करते समय प्रवासी की करंट से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली लाइन ठीक करते समय प्रवासी की करंट से मौत
विज्ञापन
जाफरगंज(फतेहपुर)। जाफरगंज थाना क्षेत्र के मुसुवापुर गांव में ट्रांसफार्मर से घर की बिजली लाइन ठीक करते समय प्रवासी युवक करंट की चपेट में आ गया। इससे मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मुसुवापुर गांव के रामसजीवन का बेटा धीरज पासवान (26) मंगलवार शाम ट्रांसफार्मर पर चढ़कर बिजली लाइन ठीक कर रहा था। तभी वह करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से सड़क पर गिर गया। हालत गंभीर देख परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि वह लॉकडाउन में पूना से लौटा था। गांव में मनरेगा के तहत मजदूरी करता था। उसके हिस्से चार बीघा जमीन है।
दो साल पहले मलवां के लालपुर में रामकृपाल की बेटी रीता के साथ शादी हुई थी। चार भाई रामबाबू, अरविंद, धीरेंद्र में तीसरे नंबर का था। वह मां फूलमती और सबसे छोटे धीरेंद्र के साथ गांव में रहता था। थानेदार राकेश कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।