फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   bijalee girane se do yuvakon kee maut

बिजली गिरने से दो युवकों की मौत

Fri, 03 Jul 2020 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
bijalee girane se do yuvakon kee maut
फतेहपुर। बिजली गिरने से अलग-अलग जगह दो युवकों और पांच बकरियों की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन

चौडगरा प्रतिनिधि के अनुसार रेवाड़ी बुजुर्ग के सुनील कुमार का बेटा अमित कुमार (25) दोपहर को नलकूप पर गया था। वह खेतों की भी देखभाल करता था। खेत में मौजूद अमित पर बिजली गिर गई। इससे वह झुलस गया। गांव के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। हालत नाजुक देखकर एंबुलेंस से गोपालगंज पीएचसी ले जाया गया। पीएचसी में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। अमित की 10 माह पहले शादी हुई थी। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। एक बहन है। घटना से परिजनों में चीख पुकार मच गई। युवक बसपा के पूर्व विधायक सुखदेव वर्मा का रिश्ते में नाती था। ग्रामीणों में चर्चा रही कि खेत में बिजली करंट लगा है। थानेदार अनूप सिंह ने बताया कि परिजन तहरीर देते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।
औंग प्रतिनिधि के अनुसार थानाक्षेत्र के गोधरौली गांव में शुक्रवार शाम पांच बजे बिजली गिरने में युवक की मौत हो गई। उसकी पांच बकरियां ने भी दम तोड़ दिया। गोधरौली गांव के जुग्गीलाल पासवान (40) मजदूरी और बकरी पालन करते थे। वह बकरियां चराने रेलवे लाइन के पास जंगल में गए थे। तेज बारिश से बचने के लिए जामुन के पेड़ के नीचे खड़ा हो गए। बकरियां भी आसपास खड़ी थीं। पेड़ पर गिरी बिजली की चपेट में जुग्गीलाल आ गए। तड़पता देख कुछ दूर खड़े पड़ोसी ने फोन से परिजनों को सूचना दी। परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने जुग्गीलाल को मृत घोषित कर दिया। दो बेटे झगड़ू और शिवम हैं। तीन बेटियां हैं। पत्नी राजरानी बदहवास हो गईं।
विज्ञापन

परिजनों को दी जाएगी आर्थिक मदद: एसडीएम
एसडीएम बिंदकी आशीष कुमार ने बताया कि लेखपाल को जांच के लिए भेजा गया है। दैवी आपदा राहत कोष से चार लाख की आर्थिक मदद दी जाएगी। अगर दोनों कृषक हैं तो एक लाख की मदद कृषक दुर्घटना बीमा योजना के तहत दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed