फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Bhua burnt transformers, 150 villages without electricity

बहुआ में जला ट्रांसफार्मर, 150 गांवों की बिजली गुल

Thu, 01 Sep 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला फतेहपुर
अमर उजाला फतेहपुर Updated Thu, 01 Sep 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
Bhua burnt transformers, 150 villages without electricity
जलता ट्रांसफार्मर - फोटो : अमर उजाला
बहुआ उपकेंद्र में लगा 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर गुरुवार सुबह आग का गोला बन गया। दस फीडरों से होने वाली करीब डेढ़ सौ गांवों की बिजली गुल हो गई है। आग लगने के बाद ग्रामीणों को आग बुझाने में जद्दोजहद करनी पड़ी। करीब दो घंटे बाद पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


बहुआ उपकेंद्र में दस एमवीए के ट्रांसफार्मर से लोगों को बिजली मिलती है। 33 हजार वोल्ट की लाइन से ट्रांसफार्मर जुड़ा है। ग्रामीणों के मुताबिक गुरुवार की सुबह कर्मचारियों ने ललौली फीडर की लाइन चालू की। इसके बाद बाद शाह फीडर होल्ड कर दिया। थोड़ी ही देर में जोरदार धमाके  के साथ दस एमवीए का ट्रांसफार्मर जलने लगा। ट्रांसफार्मर जलने से ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने पानी, मौरंग, बालू से आग बुझाने की कोशिश की। सूचना के दो घंटे बाद पहुंची दमकल टीम ने आग बुझाई। घटना के बाद ग्रामीणों ने नाराज होकर उपकेंद्र में हंगामा किया।
विज्ञापन


ट्रांसफार्मर जलने से शाह, दतौली, पखरौली, पथरी कैनाल, ललौली, सथरियांव, बहुआ, दरवेशाबाद समेत दस फीडर से होने वाले डेढ़ सौ गांवों की बत्ती गुल हो गई है। गुरुवार को दिनभर बत्ती गुल होने से लोग गर्मी से परेशान रहे। बिजली न मिलने से पानी का संकट रहा। जेई सुरेंद्र यादव ने बताया अभी ट्रांसफार्मर लगने में करीब दस दिन लगेंगे। ललौली के इरशाद, महना के रज्जन सिंह, दतौली के गुलाब सिंह ने बिजली आपूर्ति की मांग की है। अधीक्षण अभियंता आरएन सिंह ने बताया  उपकेंद्र में एक पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर भी लगा हुआ है, हालांकि आग लगने से केबिल जल गई हैं। जिसे ठीक कराकर पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर से सप्लाई दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 मलवां उपकेंद्र के अंतर्गत क्षेत्र में लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर हफ्ते भर पहले फुंक गया था जो अभी तक ठीक नहीं हो सका है। ट्रांसफार्मर जलने से पचास घरों की बत्ती गुल है। क्षेत्र में आधा सैकड़ा लोग बीमार हैं। बिजली न आने से दिक्कत हो रही है। यहां के रहने वाले अश्वनी तिवारी, प्रमोद, सुधीर अग्निहोत्री, राम मोहन मिश्रा, पवन मिश्रा, राम प्रसाद शुक्ला, शीलू मिश्रा, राजू तिवारी, विशाल शुक्ला, मनीष पांडेय, सुशील तिवारी ने बताया कि कई बार जेई से शिकायत की गई, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed