फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Bharat Pal became winner in yoga competition

योग प्रतियोगिता में भरत पाल बने प्रथम विजेता

Sat, 10 Oct 2020 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Bharat Pal became winner in yoga competition
योगा खिलाड़ी, भरत पाल - फोटो : FATEHPUR
उत्तर प्रदेश योग एसोसिएशन की मध्य क्षेत्र मंडल प्रतियोगिता में भरतपाल प्रथम विजेता बने। जूनियर वर्ग में भारत पाल के छोटे भाई अर्जुन पाल ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

मध्य क्षेत्र मंडल की दो अक्तूबर से छह अक्तूबर तक हुई आनलाइन प्रतियोगिता में प्रदेश के छह मंडलों के 28 जिलों के प्रतिभागी शामिल हुए। 18 से 21 वर्ष आयु वर्ग में फतेहपुर के भरत पाल ने 84 अंक अर्जित कर प्रथम स्थान हासिल किया। 16 से 18 वर्ष आयु वर्ग में भरत पाल के छोटे भाई ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

जिला योग एसोसिएशन के सचिव मनीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश योग एसोसिएशन ने गांधी जयंती के अवसर पर ऑनलाइन द्वितीय मध्य क्षेत्र मंडल प्रतियोगिता का आयोजन कराया था, जिसका परिणाम ऑनलाइन घोषित किया गया है। नवंबर माह में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता होगी जिसमें जिले के योगा खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed