{"_id":"6876a4c9d3552100c70082cd","slug":"bhakiu-demonstrated-with-sheep-ambedkar-crossroads-jam-fatehpur-news-c-217-1-fth1003-137319-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: भाकियू ने भेड़ों संग किया प्रदर्शन, आंबेडकर चौराहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: भाकियू ने भेड़ों संग किया प्रदर्शन, आंबेडकर चौराहा जाम
विज्ञापन
बिंदकी। सरकारी उपेक्षा व किसानों की समस्याओं की अनदेखी से नाराज भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने मंगलवार को बिंदकी में भेड़ों के साथ अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन आंबेडकर चौराहे पर हुआ। बड़ी संख्या में यूनियन कार्यकर्ता पशुओं के साथ पहुंचे और करीब डेढ़ घंटे तक सड़क जाम कर दिया। इसे हटवाने मेंं प्रशासन को मशकक्त करनी पड़ी।
किसान यूनियन का यह विरोध पिछले सप्ताह से लंबित मांगों को लेकर खजुहा ब्लॉक के कसियापुर पावर हाउस से शुरू हुआ था। वहां कई दिन तक धरना देने के बाद भी कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इससे नाराज होकर यूनियन के लोग पदयात्रा करते हुए बिंदकी तहसील पहुंचे। मंगलवार की सुबह यूनियन के कार्यकर्ता गहरूखेड़ा, जोनिहा, भवानीपुर होते हुए समिति परिसर पहुंचे और दोपहर दो बजे ललौली रोड से पदयात्रा शुरू की। प्रदर्शनकारियों ने अपने साथ में बड़ी संख्या में भेड़ें सड़कों पर दौड़ाई। तहसीलदार अचलेश कुमार सिंह व एसडीएम दुर्गेश यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। इसके बाद भी कार्यकर्ता पशुओं को लेकर आंबेडकर चौराहे तक पहुंचे और चौराहेे को जाम कर दिया। काफी समझाने-बुझाने के बाद पशुओं को वहीं रोक दिया गया। यूनियन पदाधिकारी तहसील परिसर में अधिकारियों से मिलने पहुंचे। यूनियन ने कई समस्याओं के समाधान की मांग की। इनमें निचली गंगा नहर में पानी छोड़ा जाना, बिजली की ट्रिपिंग बंद कराना, कुंवरपुर रोड की हाईटेंशन लाइन हटवाना, समितियों में खाद की उपलब्धता करवाने जैसी कई मांगे रही। एसडीएम दुर्गेश यादव ने प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त किया कि संबंधित विभागों के अधिकारियों को बुलाकर समस्याओं का जल्द समाधान कराया जाएगा। इस मौके पर तहसील अध्यक्ष सुधीर प्रताप सिंह उर्फ बबलू सिंह, अंगद सिंह, सुखीराम, शैलेंद्र सिंह, उदयवीर सिंह, जय कृष्ण द्विवेदी, बृजेंद्र सिंह, बाबू सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।