फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   beo

बेहतरीन कार्य करने वाले बीईओ प्रवीण सम्मानित

Sat, 12 Feb 2022 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
beo
प्रवीण शुक्ला। संवाद - फोटो : FATEHPUR
बकेवर। शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन काम करने के लिए बीईओ देवमयी प्रवीण शुक्ला को राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन अकादमी(नीपा) ने सम्मानित किया है। प्रवीण देशभर के सम्मानित होने वाले 55 शिक्षा अधिकारियों की सूची में शामिल हैं। यह सम्मान उन्हें बदायूं जिले के कार्यकाल के दौरान किए कार्यों के लिए दिया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को देश के 55 अधिकारियों को ऑनलाइन पुरस्कार दिया गया। बीईओ प्रवीण शुक्ला ने बदायूं जिले के ब्लाक कादर चौक और उझानी में नियुक्ति के दौरान बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने के लिए कई नए प्रयोग किए। जिससे शैक्षिक गुणवत्ता पर अच्छा सकारात्मक प्रभाव पड़ा। बदायूं डीएम ने इसकी पत्रावली शासन को भेजी थी। केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सुभाष सरकार ने उन्हें ऑनलाइन सम्मान प्रदान किया।
विज्ञापन

प्रवीण शुक्ला ने बताया कि जब प्राइमरी और जूनियर कंपोजिट नहीं थे, तब अध्यापक, शिक्षकसंघ, शिक्षामित्र, अनुदेशक एवं उच्च अधिकारियों के सहयोग से बेहतर तरीके से बच्चों को पढ़ाने के लिए अलग स्तर पर काम किया था। सम्मान मिलने से देवमई ब्लॉक के शिक्षकों ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed