फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   beaten up severly, son in law dead

ससुर की पिटाई से घायल दामाद की मौत

Fri, 03 Sep 2021 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
beaten up severly, son in law dead
थरियांव। थानाक्षेत्र के बिलंदा कस्बे में 30 अगस्त को हुए विवाद में घायल युवक की बुधवार को कानपुर हैलट में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पुत्री की तहरीर पर पुलिस ने दूसरी पत्नी समेत चार ससुरालीजनों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के बिलंदा निवासी मोना लोधी ने आरोप लगाया की 30 अगस्त की शाम उनके घर पर पिता प्रेमचंद्र लोधी, उसकी सौतेली मां सविता देवी, उसके सौतेले नाना धुन्नू सिंह, उसकी सौतेली मौसी उर्मिला व सौतेले मामा रामचंद्र साथ में बैठकर खाना खा रहे थे। खाने के दौरान किसी बात को लेकर सभी लोगों में बहस होने लगी।
विज्ञापन

इसके बाद पिता के साथ सौतेली मां और उनके घर वालों ने मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पर उसके साथ भी मारपीट की। सौतेले नाना धुन्नू सिंह ने लाठी से उसके पिता के सिर पर तेज से प्रहार कर दिया। जिससे उसके पिता बेहोश हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेहोशी हालत में पिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर अवस्था में डॉक्टर ने पिता को कानपुर हैलट के लिए रेफर कर दिया। जहां उनकी बुधवार की रात इलाज के दौरान मौत हो गई। थानाध्यक्ष नंदलाल सिंह ने बताया कि पुत्री मोना की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed