{"_id":"6a1dd217aee254175103cd74","slug":"basfarahs-team-reached-the-semi-finals-after-defeating-kalana-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-155893-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: कलाना को हराकर बसफरा की टीम सेमीफाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: कलाना को हराकर बसफरा की टीम सेमीफाइनल में
विज्ञापन
फोटो-29-शिवम को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित करते पदाधिकारी। संवाद
अमौली। क्षेत्र के भवानी सिंह पुरवा में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को बसफरा और कलाना के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें बसफरा ने कलाना को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली।
बसफरा के कप्तान रजनीश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और टीम ने आठ ओवर में 86 रन बनाए। बल्लेबाज शिवम ने निखिल के ओवर में लगातार चार छक्के लगाकर मैच को रोमांचक बना दिया। हालांकि अंतिम गेंद पर वह बोल्ड हो गए। उन्होंने सात गेंदों में 32 रनों का अहम योगदान दिया।
जवाब में कलाना की टीम 75 रन पर ऑल आउट हो गई। रिंकू ने नौ गेंदों में 16 रन बनाकर संघर्ष किया, लेकिन साहिल, हिमांशु और निखिल के बिना खाता खोले पवेलियन लौटने से टीम दबाव में आ गई और 11 रन से मुकाबला हार गई।
विज्ञापन
शिवम को उनके प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस मौके पर राम नरेश, दीपक, दिनेश, शुभम, सुनील, बालेंद्र, रमाकांत, पप्पू, संदीप, शिवशंकर सहित ग्रामीण मौजूद रहे।