फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Bank PO se convirti en vctima de fraude ciberntico

साइबर ठगी का शिकार हो गए बैंक के पीओ

Fri, 25 Mar 2022 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Bank PO se convirti en vctima de fraude ciberntico
फतेहपुर। फ्लैट किराए पर लेने का झांसा देकर साइबर ठग ने बैंक ऑफ बड़ौदा के पीओ से फोन पर बैंक खाता नंबर, यूपीआई पिन और गूगल पे का फोन नंबर मांगा। पैसे खाते में न आने पर सीओ ने पत्नी का खाता नंबर दे दिया। इसके बाद ठग ने सीओ और उनकी पत्नी के खाते से 80,979 हजार रुपये पार कर दिए। बैंक अधिकारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

जहानाबाद पानी टंकी रोड बैंक ऑफ बड़ौदा में पीओ रवींद्र सिंह ने थाने में तहरीर दी है। इसमें बताया कि वेबसाइट पर फ्लैट बिक्री की सूचना डाली थी। फ्लैट किराए पर लेने के लिए फोन पर किसी मनोहर सिंह ने संपर्क किया। उसने खुद को भारतीय सेना का अधिकारी बताया। 25 मार्च को पत्नी और बच्चों के साथ पहुंचने की बात कही।
विज्ञापन

20 मार्च की शाम को फोन कर एडवांस रुपये भेजने के लिए खाता नंबर मांगा। खाता नंबर भेजा तो बोला कंप्यूटर में खाता नंबर नहीं दिख रहा है। गूगल पे और भूमि यूपीआई नंबर मांगा। गूगल पे का मोबाइल नंबर दिया। उस नंबर पर एक रुपये भेजे और मैसेज पढ़कर ओके करने के लिए कहा। बातों में उलझाकर कई बार मैसेज भेजे और हर बार ओके कराया। इस तरह पीओ के एसबीआई के खाते से 20 हजार 980 रुपये पार कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाते में रुपये नहीं आने पर पीओ ने पत्नी दीप्ती का मोबाइल नंबर दिया। उनके खाते से भी 19 हजार 999 निकाल लिए। कई बार में पीओ के खाते से 80 हजार 979 रुपये निकाल लिए गए। रवींद्र ने मनोहर सिंह के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच साइबर सेल को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed