{"_id":"6509e8044bda2bfe0b0f20bb","slug":"banda-kanpur-highway-remained-jammed-for-ten-hours-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-4009-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: दस घंटे तक जाम रहा बांदा-कानपुर हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: दस घंटे तक जाम रहा बांदा-कानपुर हाईवे
विज्ञापन
बहुआ। बांदा-कानपुर हाईवे पर मध्यरात्रि बंधवा के समीप बीच सड़क पर ट्रक की कमानी और एक्सल टूट गया। बगल से निकलने की कोशिश में दोनों तरफ ट्रक फंसने से हाईवे पर आवागमन बंद हो गया। रात 12 बजे से लगा जाम मंगलवार की सुबह 10 बजे ट्रक की मरम्मत के बाद बहाल हो सका। पूरे 10 घंटे राहगीर, चालक व अन्य भूख प्यास से तड़पते रहे।
बांदा-टांडा हाईवे पर क्षतिग्रस्त दतौली यमुना पुल की मरम्मत शुरू होने से भारी वाहनों समेत बसों का रूट बांदा-कानपुर हाईवे से कर दिया गया है। वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण आए दिन ललौली, बंधवा, गौरी पुल, बहुआ में जाम लगता है। ललौली और बंधवा के बीच सोमवार मध्यरात्रि में एक ट्रक की कमानी और एक्सल टूट जाने से रात 12 बजे से मंगलवार सुबह 10 बजे तक चिल्ला पुल से ललौली, बंधवा, चंदौरा और गौरी नहर पुल तक करीब 12 किमी लंबा जाम लगा रहा।
जाम में रातभर कई रोडवेज बसें और चार पहिया वाहन, स्कूली बसें फंसी रहीं। सुबह 10 बजे ललौली पुलिस ने गलत दिशा में आड़ा तिरछा खड़े वाहन हटवाए। इसके बाद जाम से राहत मिल सकी।