फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Backlog cleared in agencies, yet gas crisis persists

Fatehpur News: एजेंसियों में बैकलॉग खत्म, फिर भी गैस संकट बरकरार

Sat, 14 Mar 2026 01:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Backlog cleared in agencies, yet gas crisis persists
फोटो-23-इंडेन गैस एजेंसी शादीपुर में लगी गैस उपभोक्ताओं की भीड़। संवाद
फतेहपुर। शहर में रसोई गैस की आपूर्ति सामान्य होने के बावजूद उपभोक्ताओं की परेशानी कम नहीं हो रही है। गैस एजेंसियों में बैकलॉग पूरी तरह खत्म हो चुका है लेकिन सर्वर डाउन होने के कारण बुकिंग नहीं हो पा रही है। इसके चलते उपभोक्ता सिलिंडर लेकर एजेंसियों के चक्कर काटने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

शहर की दोनों प्रमुख गैस एजेंसियों में पिछले छह दिनों से इंडियन ऑयल की ओर से गैस की आपूर्ति हो रही है। इसके चलते ललिता और इंडेन गैस एजेंसियों में शुक्रवार तक लंबित बुकिंग पूरी तरह समाप्त हो गई। इसके बावजूद उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर नहीं मिल पा रहे हैं क्योंकि नई बुकिंग ही नहीं हो रही है।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं का कहना है कि वे रात भर बुकिंग का प्रयास करते हैं लेकिन बुकिंग का मैसेज नहीं आता। मजबूरी में लोग सिलिंडर लेकर एजेंसियों के बाहर लाइन लगाते हैं फिर भी कई बार उन्हें शाम तक खाली हाथ लौटना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर कमर्शियल सिलिंडर की आपूर्ति बंद होने से होटल और रेस्टोरेंट संचालकों ने वैकल्पिक व्यवस्था शुरू कर दी है। कई बड़े होटल और रेस्टोरेंट में डीजल और कोयले की भट्ठियों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
सबसे ज्यादा दिक्कत फुटपाथ पर ठेला लगाकर चाय-नाश्ता बेचने वाले दुकानदारों को हो रही है। गैस न मिलने के कारण कई छोटी दुकानें बंद हो गई हैं और उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है।

बच्चों का टिफिन तैयार करने में आ रही दिक्कत
शहर के आबूनगर निवासी बहादुर का कहना है कि कई दिन से गैस सिलिंडर की बुकिंग कर रहे हैं लेकिन बुकिंग का मैसेज ही नहीं आ रहा है। ऐसे में गैस एजेंसियां सिलिंडर नहीं दे रही हैं। घर में सबसे बड़ी दिक्कत सुबह बच्चों का टिफिन तैयार करने को लेकर है। घर में दो दिन से गैस नहीं है।



आबूनगर निवासी वीरप्रकाश का कहना है कि रसोई गैस का संकट खत्म होने की उम्मीद नहीं दिख रही है। गैस जब बुक ही नहीं हो रही तो लोगों को सिलिंडर मिलेगा कैसे। ऐसे में उपभोक्ता एजेंसियों के चक्कर लगाता रहेगा और प्रशासन गैस संकट के समाधान का ढिंढोरा पीटता रहेगा।




रसोई गैस का बैकलॉग खत्म हो गया है। वितरण व्यवस्था पूरी तरह पटरी पर है। शुक्रवार को होम डिलीवरी कराई गई। कुल 570 सिलिंडरों की होम डिलीवरी के बाद बैकलॉग शून्य हो गया है। अब गैस का कोई संकट नहीं है।


- सुरेशचंद्र, प्रोपराइटर, ललिता गैस एजेंसी।

फोटो-23-इंडेन गैस एजेंसी शादीपुर में लगी गैस उपभोक्ताओं की भीड़। संवाद

फोटो-23-इंडेन गैस एजेंसी शादीपुर में लगी गैस उपभोक्ताओं की भीड़। संवाद

फोटो-23-इंडेन गैस एजेंसी शादीपुर में लगी गैस उपभोक्ताओं की भीड़। संवाद

फोटो-23-इंडेन गैस एजेंसी शादीपुर में लगी गैस उपभोक्ताओं की भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed