{"_id":"64121bc2634f7cd204061de4","slug":"babas-head-was-shaved-in-the-dispute-of-returning-the-baraat-fatehpur-news-c-12-1-125425-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: बरात लौटने के विवाद में बाबा का सिर मुंडवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: बरात लौटने के विवाद में बाबा का सिर मुंडवाया
विज्ञापन
फोटो-33- बाबा राजेश्वर ब्रह्मचारी। संवाद
- 11 मार्च को दुल्हन वर माला दूल्हे पर फेंक कर चली गई थी
संवाद न्यूज एजेंसी
बकेवर। बेटी की शादी टूटने के पीछे परिजनों ने बाबा को जिम्मेदार माना। परिवार ने बाबा को बंधक बनाकर पीटने के बाद सिर मुंडवाया। बाबा की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। पुलिस युवती के मोबाइल की भी छानबीन में जुटी है।
थाना क्षेत्र के कस्बे में 11 मार्च को गेस्ट हाउस में बिंदकी से बरात आई थी। जयमाल के समय दुल्हन वर माला दूल्हे पर फेंककर चली गई थी। मामले में दुल्हन के परिजनों ने बकेश्वर धाम के बाबा को जिम्मेदार बताया। परिजन बाबा को मंदिर से पकड़ लाए और मारपीट की। इसकी भनक पुलिस को लगी थी। पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने बाबा राजेश्वर ब्रह्मचारी को तालाब के किनारे पाया। दुल्हन की काल डिटेल में बाबा से बातचीत का होनी की बात सामने आई था। पुलिस ने मामले को रफादफा किया था। प्रभारी निरीक्षक गिरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि बाबा से कोई भी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
महिला से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
फतेहपुर। महिला से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला के साथ 10 मार्च को घर में घुसकर दुष्कर्म हुआ था। महिला की शिकायत पर पुलिस ने बैगांव निवासी अजीत सिंह यादव उर्फ श्यामू यादव के खिलाफ दुष्कर्म, गाली गलौज, धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। (संवाद)
-- -- -- --
कबाड़ी की दुकान में छापामारी, एक गिरफ्तार
फतेहपुर। सदर कोतवाली पुलिस ने कबाड़ी की दुकान में छापामारी की है। पुलिस ने एक कबाड़ कारोबारी को हिरासत में लिया है। पुलिस उससे चोरी का और माल पता लगाने में जुटी है। आरोपी के पास से मुराइनटोला उपकेंद्र से चोरी तार पुलिस ने बरामद किया है। कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि मामलेे का जल्द खुलासा किया जाएगा। (संवाद)
-- -- -- -- -- -- -- -
किशोरी समेत तीन ने जहर खाया
फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के गांव में किशोरी ने प्रेम प्रसंग के चलते जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों ने बताया कि 17 वर्षीय किशोरी को गांव के एक युवक से प्रेमजाल में फंसा रखा है। किशोरी की दूसरी जगह शादी तय कर दी है। इस बात पर जहर खाया है। इधर, सदर कोतवाली क्षेत्र मुराइनटोला मोहल्ला निवासी रामप्रकाश ने घर में नींद की गोलियों का ओवरडोज खा लिया। इससे युवक की हालत बिगड़ गई। उधर, गाजीपुर थाना क्षेत्र के गढ़ी मवईया निवासी चंद्रहंस की 28 वर्षीय पत्नी मंजू ने जहरीला पदार्थ खाया है। (संवाद)