फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Ayushman Sharma and Mukul Verma became district topper

आयुष्मान शर्मा व मुकुल वर्मा बने जिला टॉपर

Tue, 26 May 2015 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Tue, 26 May 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
Ayushman Sharma and Mukul Verma became district topper

सीबीएसई 12 वीं बोर्ड परीक्षा में जिले का परीक्षा परिणाम 89.21 प्रतिशत रहा। महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल के आयुष्मान शर्मा व मुकुल वर्मा 96.6 प्रतिशत अंक हासिल करके जिला टॉपर बने।

विज्ञापन


चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल के उत्कर्ष श्रीवास्तव 94.4 प्रतिशत अंक पाकर जिले में दूसरा स्थान हासिल किया। जिले में सीबीएसई बोर्ड से संचालित चार स्कूलों के 454 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए, जिसमें 49 बच्चे फेल हो गए हैं। एकमात्र नवोदय स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा।
विज्ञापन


जिले में इंटरमीडिएट तक सीबीएसई बोर्ड से संचालित चार स्कूल हैं। इनमें महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल फतेहपुर, चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल चित्रांशनगर फतेहपुर, नूरुलहुदा स्कूल तथा जवाहर नवोदय स्कूल सरकंडी बिंदकी फतेहपुर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जवाहर नवोदय स्कूल में इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में 30 बच्चे शामिल हुए, जिमसें शत प्रतिशत ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की है। स्कूल की अंजली उत्तम ने 93 प्रतिशत अंक पाकर कालेज टाप किया है, जबकि रोहित सिंह ने 92.2 प्रतिशत अंक पाकर दूसरा स्थान हासिल किया है।
महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल के 230 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए, जिसमें आयुष्मान शर्मा पुत्र नवल किशोर शर्मा यूसुफजई व मुकुल वर्मा पुत्र राजेंद्र कुमार वर्मा निवासी लाठी मोहाल ने बराबर-बराबर 96.6 प्रतिशत अंक पाकर जिला टाप किया है। स्कूल के 226 बच्चों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। कालेज के प्रिंसिपल एके मिश्रा ने बच्चों के उज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षकों को इस सफलता की बधाई दी है।
सीपीएस के 140 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए, जिसमें 94.4 प्रतिशत अंक पाकर शहर के आवास विकास कालोनी निवासी उत्कर्ष श्रीवास्तव पुत्र सुधीर श्रीवास्तव ने कालेज टाप किया है। 90.8 प्रतिशत अंक पाकर सृजन मिश्रा दूसरे व 90.6 प्रतिशत अंक पाकर आर्या सिंह ने तीसरा स्थान पाया है। प्रधानाचार्य आदिती प्रिया, निदेशक एसके यंग और प्रबंधक सुनील श्रीवास्तव ने बच्चों को बधाई दी है। नूरुलहुदा स्कूल के 54 बच्चों ने परीक्षा दी थी, जिसमें स्कूल के भवानीशंकर ने 76 प्रतिशत अंक हासिल करके स्कूल टाप किया है।


बच्चों को मिठाई खिलाकर मनाया गया जश्न
इंटरमीडिएट सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम आते ही कालेजों में जश्न मनाया गया। परीक्षा परिणाम देखने के  लिए सुबह से कालेज में जमा बच्चे नेट पर परिणाम आते ही खुशी से उछल पड़े। प्रिंसिपल और अन्य शिक्षक स्टाफ ने छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर उज्वल भविष्य की कामना की। उधर, मेधावी बच्चों के घरों में भी खुशी का माहौल रहा। महर्षि विद्या मंदिर मेें सुबह 10 बजे से ही छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावकों का जमघट लगा रहा। ठीक 12.30 बजे नेट पर परिणाम खुलते ही बच्चों की आंखों में चमक आ गई। पौने दो बजे स्कूल पहुंचे प्रिंसिपल एके मिश्रा ने परिणाम चेक किया। सीपीएस में भी सुबह से ही रिजल्ट देखने के लिए बच्चों का जमघट लगा रहा। कंप्यूटर कक्ष में बच्चों की भीड़ रही। जैसे ही एक-एक बच्चे का परिणाम खुलता रहा, बच्चे खुशी से उछलते रहे। निदेशक एसके यंग ने मेधावी बच्चों को मिठाई खिलाकर उनके उज्वल भविष्य की कामना की। यह दौर शाम तीन बजे तक चलता रहा।


यूपी बोर्ड का पीछा नहीं कर पाए
जिले में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा का परिणाम यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम का पीछा नहीं कर पाया। यूपी बोर्ड के परीक्षार्थियों ने सीबीएसई बोर्ड को तीन प्रतिशत पीछे छोड़ दिया है। इंटरमीडिएट सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में 454 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें 405 बच्चों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। उत्तीर्ण बच्चों का प्रतिशत 89.21 प्रतिशत है। इसी प्रकार यूपी इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में 31358 बच्चे शामिल हुए, जिनमें 29344 ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। उत्तीर्ण परीक्षार्थियों का प्रतिशत 93.58 होता है। इस तरह से जिले में यूपी बोर्ड के परीक्षार्थियों ने बाजी मारी है।



कामर्स से स्नातक करने के शिक्षक बनेंगे आयुष्मान
महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल के इंटरमीडिएट सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के जिला टापर 96.6 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले आयुष्मान कामर्स से स्नातक करने के बाद शिक्षक बनना चाहते हैं। शहर के यूसुफजई मोहल्ला निवासी नवल किशोर शर्मा के पुत्र आयुष्मान बहन नेहा और मेधा से छोटे हैं। मां लक्ष्मी देवी रारा मंगतपुर परिषदीय स्कूल में शिक्षक हैं। उनका कहना है कि कामर्स से स्नातक की डिग्री हासिल करने के बाद वह शिक्षक बनना पसंद करेंगे। बेटे की इस सफलता से पिता नवल किशोर शर्मा व माता लक्ष्मी देवी खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed