फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   awarness drive

वितरकों का जल संचयन पर जोर, डीएम को ज्ञापन

Fri, 21 Jun 2019 07:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 07:15 PM IST
विज्ञापन
awarness drive
फतेहपुर। जिला वितरक एसोसिएशन ने शुक्रवार को डीएम संजीव सिंह को ज्ञापन देकर जल संरक्षण से संबंधित 18 बिंदुओं को लेकर जागरूकता अभियान चलाने की जानकारी दी। ज्ञापन में बरसात के पानी के संचयन पर जोर दिया गया है।
विज्ञापन

ज्ञापन में शॉवर की बजाय बाल्टी मग से स्नान करने, सार्वजनिक स्थलों पाइप लाइन लीक होने, नलों की टोंटी लीक होने की सूचना जल संस्थान को त्वरित देने पर जोर दिया गया है। बर्तन धोते समय जरूरत भर का पानी बाल्टी में भरने, इसके बाद टोंटी बंद करने, वाहन धोने में पाइप के बजाय बाल्टी मग का प्रयोग करने, बागवानी की सिंचाई रात के समय करने, वाशिंग मशीन में अधिक मात्रा में कपड़े धोकर पानी बचाने की सलाह दी गई है। सड़क
विज्ञापन

दरवाजे पर धूल से बचाव के लिए पानी के छिड़काव पर प्रतिबंध लगाने पर जोर दिया गया है। फिल्टर करने में पानी बर्बादी होती है। इसके उपयोग पर प्रतिबंध लगाने की जरूरत है। वितरकों ने जल संचयन जागरुकता चौपालें लगाने पर जोर दिया है। इस मौके पर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष प्रदीप गर्ग, महामंत्री अनिल सिंह गौतम, हरिओम रस्तोगी आदि वितरक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed