{"_id":"cd5d1e24438372c57bf23c0ec2facd9d","slug":"awarness-campaign-to-give-children-polio-drops-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोलियों की खुराक पिलाने को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोलियों की खुराक पिलाने को किया जागरूक
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Sun, 22 Feb 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी राकेश कुमार ने शनिवार को जिला अस्पताल से पल्स पोलियो जागरूकता रैली का शुभारंभ किया। डीएम ने अस्पताल गेट में रैली को हरीझंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
पल्स पोलियो का बूथ दिवस रविवार को है। इससे एक दिन पहले स्वास्थ्य विभाग ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को अपने 0-5 साल तक के बच्चों को अनिवार्य रूप से पोलियो की खुराक पिलाने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन
नगर क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के बच्चे अस्पताल परिसर में एकत्र हुए। पोलियो से संबंधी विभिन्न नारों से लिखी पट्टियां लेकर बच्चों की रैली जिला अस्पताल से नगर पालिका परिषद होकर पत्थरकटा चौराहे से कचहरी पहुंची। कचहरी के गांधी मैदान में सीएमओ ने रैली का समापन किया। रैली में संबंधित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन