फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   avaidh nirmaan ko dhahaakar taalaab kee jameen ko mukt karaaya

अवैध निर्माण को ढहाकर तालाब की जमीन को मुक्त कराया

Thu, 18 Jun 2020 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
avaidh nirmaan ko dhahaakar taalaab kee jameen ko mukt karaaya
मेवली गांव में तालाब की जमीन से कब्जा ढहाती जेसीबी मशीन। - फोटो : FATEHPUR
बहुआ(फतेहपुर)। ललौली थानाक्षेत्र के मेवली गांव में तालाब की जमीन से कब्जा हटवा दिया गया। एसडीएम सदर प्रमोद झा के निर्देश पर नायब तहसीलदार डॉ. संतराज सिंह की अगुवाई में राजस्व टीम कब्जा ढहाने पहुंची। अधिकारियों और राजस्व कर्मियों को देखकर भीड़ लग गई। तालाब में अवैध निर्माण को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया।
विज्ञापन

आठ जून को मेवली गांव के नंदकिशोर ने एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में गांव के लोगों के सरकारी तालाब की जमीन पर अवैध तरीके से मकान बनाने की शिकायत की थी। एसडीएम सदर ने जांच के लिए नायब तहसीलदार को भेजा था। नायब तहसीलदार सदर डॉ. संतराज सिंह की अगुवाई में गठित टीम में राजस्व निरीक्षक दस्युलाल सिंह, लेखपाल रामभवन, लेखपाल अंकित सिंह व ललौली थाने से एसआई शैलेंद्र सिंह व पुलिस बल ने तालाब की गाटा संख्या 106 व 107 की नापजोख की। तालाब की जमीन पर अवैध निर्माण मिला था।
विज्ञापन

गांव के अर्जुन यादव पुत्र छोटेलाल सिंह यादव व रामनारायण पुत्र मेड़ीलाल ने तालाब के रकबे की 10 बिस्वा जमीन पर मकान का निर्माण करा लिया। जेसीबी मशीन से दोनों निर्माण ढहा दिए गए। कार्रवाई के दौरान प्रधान सुरेंद्र सिंह यादव व सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed