फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Auto registration turned out to be fake

Fatehpur News: ऑटो का पंजीकरण फर्जी निकला

Sun, 15 Jun 2025 12:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Auto registration turned out to be fake
फतेहपुर। एआरटीओ कार्यालय में फिटनेस के दौरान ऑटो का पंजीकरण फर्जी होने से अधिकारियों के होश उड़ गए। वाहन स्वामी ने धोखाधड़ी किए जाने की शिकायत एजेंसी संचालक के खिलाफ की है।
विज्ञापन

राधानगर मोहल्ला निवासी दीपू गुप्ता ने बताया कि शहर के डाक बंगला स्थित एक ऑटो एजेंसी से 12 जून 2023 में जीवनयापन के लिए ऑटो खरीदा था। 70 हजार रुपये देकर बाकी फाइनेंस कराया था। ऑटो की फिटनेस खत्म होने पर 12 जून को एआरटीओ कार्यालय पहुंचा। फिटनेस पास के दौरान आरआई ने गाड़ी के चेचिस व इंजन नंबर का मिलान किया। आरसी में लिखे चेचिस नंबर और इंजन नंबर और ऑटो में दर्ज नंबर से भिन्न थे। आरआई ने गाड़ी की फिटनेस पास करने से मना कर दिया। खुलासा होने पर धोखाधड़ी की जानकारी हुई। ऑटो लेकर एजेंसी संचालक के पास गया। संचालक टाल मटोल करने लगा। दीपू गुप्ता ने कोतवाली में तहरीर देकर पुलिस से रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। कोतवाल तारकेश्वर राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed