{"_id":"660c4c28e0c35f815a0711c0","slug":"aungs-girl-was-defrauded-by-opening-an-account-in-delhi-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-113380-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: औंग की युवती का दिल्ली में खाता खोलकर की धाेखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: औंग की युवती का दिल्ली में खाता खोलकर की धाेखाधड़ी
Tue, 02 Apr 2024 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Tue, 02 Apr 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
औंग। थाना क्षेत्र के गढ़ी कीचकपुर गांव की एक युवती का दिल्ली में साइबर अपराधियों ने ऑनलाइन खाता खोलकर धोखाधड़ी की। मामले की जांच में जुटी हरियाणा प्रांत की पुलिस युवती से पूछताछ के बाद लौटी है। बयान के बुलावे का नोटिस भी दिया है।
हरियाणा प्रांत साइबर सेल टीम से दरोगा और कांस्टेबल सोमवार को औंग थाने पहुंचे। युवती ने पुलिस को बताया कि उसे उसका बैंक खाता दिल्ली में होने की जानकारी नहीं है। वह कभी दिल्ली नहीं गई। बताया जा रहा है कि हरियाणा के एक कारोबारी से दिल्ली की एक बैंक खाते में लाखों रुपये डलवाकर धोखाधड़ी की गई। बैंक से पुलिस को पता लगा कि ऑनलाइन वीडियो काफ्रेंसिंग से खाता खुलवाया गया था। खाता युवती के नाम पर है।