Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Attempted robbery by breaking ATM with sword

Fatehpur News: तलवार से एटीएम तोड़क लूट का प्रयास

Sun, 06 Aug 2023 01:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Sun, 06 Aug 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Attempted robbery by breaking ATM with sword
खागा। नौबस्ता रोड पर जनहितकारी इंटर काॅलेज गेट के पास स्थित एसबीआई के एटीएम बूथ पर शुक्रवार रात नकाबपोश तीन बदमाश घुसे। तलवार से मशीन के बाहरी कवर को तोड़ दिया और नकदी निकालने का प्रयास किया। सायरन बजने पर चोर भाग निकले। पुलिस ने एक बदमाश को पकड़ लिया। मौके से दो भाग निकले। पुलिस ने मौके से दो बाइक, एक तलवार की म्यान बरामद की है।
विज्ञापन




कोतवाली क्षेत्र स्थित एटीएम में शुक्रवार रात करीब दो बजे तीन नकाबपोश बदमाश घुसे और उसने मशीन की चादर तोड़ दी। तलवार से तोड़फोड़ कर कैश निकालने के लिए प्रयास किया। इस पर बैंक सिक्योरिटी कंट्रोल रूम का लखनऊ में संदेश पहुंचा। मैसेज पर पुलिस कंट्रोल रूम फतेहपुर में सूचना आई। खागा पुलिस मौके पर रवाना हुई। मौके पर पुलिस को सायरन बजता मिला।
विज्ञापन


पुलिस ने घेराबंदी कर भाग रहे एक युवक को हिरासत में लिया और उसे पकड़कर कोतवाली ले आई। पुलिस ने रात में ही दबिश देकर करीब आधा दर्जन युवकों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ करने में लगी हुई है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। कोतवाल तेज बहादुर सिंह ने बताया कि जल्द ही खुलासा किया जाएगा। एटीएम में लगे सीसीटीवी की फुटेज लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





पुलिस सूत्रों के मुताबिक चोरों का यह गिरोह खखरेरू थाना क्षेत्र का है। यह लोग खागा में पिछले चार महीने से किराये का कमरा लेकर रह रहे थे। पकड़े गए युवक ने फिलहाल खुद को बकरी चुराने वाले गिरोह का सदस्य होना कबूल किया हे। उसने अपने साथियों के नाम व पते पुलिस को बताए हैं, जिन्हें पुलिस खोज रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed