{"_id":"6999fdebef032126080f7af4","slug":"attempted-rape-of-a-woman-husband-beaten-up-for-protesting-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-149738-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: महिला से दुष्कर्म की कोशिश, विरोध पर पति को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: महिला से दुष्कर्म की कोशिश, विरोध पर पति को पीटा
विज्ञापन
फतेहपुर। महिला से दुष्कर्म की कोशिश और मारपीट के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
हथगाम थाने के एक गांव की रहने वाली महिला ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि 25 नवंबर की शाम बकरियों का चारा लेने खेत गई थी। घर लौटते समय रास्ते में सूरजपाल कोरी ने उसे दबोच लिया। झाड़ियों के बीच घसीट ले गया और दुष्कर्म की कोशिश की।
शोर मचाने पर ग्रामीण आ गए। इस पर सूरजपाल भाग निकला। घर पहुंचकर पति को आपबीती बताई। पति शिकायत लेकर सूरजपाल के घर पहुंचे। यहां सूरजपाल के पुत्र श्यामू, रिश्तेदार शैलेष ने गाली गलौज कर पति को पीटकर धमकी दी। थाने में सुनवाई नहीं होने पर कोर्ट की शरण ली। प्रभारी निरीक्षक डीपी गुप्ता ने बताया कि प्राथमिकी शुक्रवार को दर्ज की गई है।