फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Attempted kidnapping of teenager, villagers caught the accused

Fatehpur News: किशोरी के अपहरण का प्रयास, ग्रामीणों ने आरोपियों को दबोचा

Tue, 22 Aug 2023 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Aug 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
Attempted kidnapping of teenager, villagers caught the accused
फतेहपुर। घर के बाहर भाई के साथ झूला झूल रही किशोरी को बाइक सवार दो युवकों ने अगवा करने का प्रयास किया। शोर सुनकर ग्रामीणों और परिजनों ने घेरकर बाइक सवारों को पकड़ लिया। उनकी पिटाई की और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोर्ट ने आरोपियों को जेल भेजा है।
विज्ञापन

सुल्तानपुर घोष थानाक्षेत्र के अडारपर गांव निवासी रामजी मौर्या ने बताया कि बेटी आशू उर्फ निशा रविवार रात करीब आठ बजे छोटे बेटे प्रवेश के साथ घर के बाहर झूला झूल रही थी। बाइक सवार दो युवक पहुंचे। झूले से घसीटकर बेटी को बाइक पर बैठाकर भागने लगे। बेटे के शोर मचाने पर ग्रामीणों की मदद से घेरकर बाइक सवारों को पकड़ लिया। बाइक सवार गिरने से चुटहिल हो गए।
विज्ञापन

पूछताछ में पता चला कि बाइक सवार थरियांव थानाक्षेत्र के बहरामपुर निवासी राघवेंद्र और संजय कुमार हैं। ग्रामीणों ने दोनों की पिटाई क और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। थानाध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों को कोर्ट ने जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed