{"_id":"68a3906138b006a08d06d75e","slug":"attempt-to-steal-by-cutting-the-lock-of-the-shop-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-139281-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: दुकान की कुंडी काटकर चोरी की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: दुकान की कुंडी काटकर चोरी की कोशिश
विज्ञापन
अमौली। चोरों ने बस स्टाॅप स्थित मोबाइल की दुकान पर रविवार रात चोरी की कोशिश की। चांदपुर थाना क्षेत्र के बेंहटी निवासी विवेक उमराव की चौराहे पर मोबाइल शॉप है। विवेक ने तहरीर देकर बताया कि चोरों ने दुकान का कुंडा काटकर चोरी की कोशिश की। कुंडा मजबूत होने की वजह से चोर काट नहीं सके। असफल होने पर आरी और ब्लेड छोड़कर भाग निकले हैं। लोगों का आरोप है कि पिकेट ड्यूटी पर लापरवाही के चलते बस स्टॉप और चौराहे पर शाम ढलते ही नशेड़ियों का जमावड़ना लगता है। चौकी प्रभारी दिग्विजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
दुकान का शटर तोड़कर नकदी व शराब चोरी
कोतवाली क्षेत्र के फरीदपुर मोड़ स्थित देसी शराब की दुकान का रविवार रात शटर तोड़कर चोरों ने नकदी और शराब चोरी कर ली। बिंदकी लंका रोड मोहल्ला निवासी शिवदत्त गोस्वामी ने बताया कि चोर दो हजार रुपये और करीब आठ पेटी देसी शराब चुरा ले गए हैं। घटना की जानकारी सोमवार सुबह शटर टूटा देखकर आसपास के लोगों ने दी। पीआरवी और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की।