फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   attempt to murder

लेनदेन के विवाद में युवक को जान से मारने की कोशिश

Sun, 29 Aug 2021 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
attempt to murder
फतेहपुर। लेनदेन के विवाद में एक युवक को जान से मारने की कोशिश की गई। मामले में एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

जहानाबाद थानाक्षेत्र के चंदा गली निवासी पवन उत्तम ने मकान बनवाने के लिए एक ट्रक मौरंग एक साल पहले मंगवाई थी। किसी कारणवश निर्माण कार्य चालू नहीं हो सका था। तभी कस्बे के लाला गली निवासी इमरान मंसूरी ने 48 हजार रुपये में सौदा तय कर पवन से मौरंग ले ली थी। इमरान ने रुपये बाद में देने की बात कही थी। बीती
पांच अगस्त की रात पवन अपने प्लाट से घर लौट रहा था। उसे थाने के पास मंसूरी अपनी कार में चार लोगों के साथ बैठा दिखा। इस पर पवन ने अपनी कार इमरान की कार के पास रोकी और लेनदेन की बात करने लगा।
विज्ञापन

इस पर इमरान ने गालीगलौज की और उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। जान का खतरा महसूस हुआ तो पवन कार में बैठकर जाने लगा। इमरान ने अपनी कार से पवन का पीछा किया और जान से मारने की नीयत से उसकी कार में 5-7 बार टक्कर मारी। पवन ने कहा कि घटना की सूचना थाने में दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। थानाध्यक्ष राकेश पांडेय ने बताया आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed