फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Attempt to murder a married woman by attacking her with a knife.

Fatehpur News: विवाहिता पर चाकू से हमला कर हत्या की कोशिश

Fri, 20 Dec 2024 12:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
Attempt to murder a married woman by attacking her with a knife.
फतेहपुर। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर जालंधर में विवाहिता के गले पर उसके पति ने चाकू से हमला कर दिया। एडीजी प्रयागराज के आदेश पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

खखरेरू थाना क्षेत्र के चमरौड़ी गांव निवासी सीमा देवी ने बताया कि उसकी शादी 25 फरवरी 2019 को जाफरगंज के पांडेयपुर निवासी मनीष कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद पति, सास मंजू, देवर दिलीप, चचेरे ससुर कामता प्रसाद दहेज में एक लाख रुपये और बाइक के लिए प्रताड़ित करने लगे। इसी दौरान पति उसे जालंधर ले गया, जहां उसने एक पुत्र को जन्म दिया।
विज्ञापन

सीमा का आरोप है कि कुछ दिन बाद रात में सोते समय पति ने उसके गले पर चाकू से हमला कर दिया। सिर पर लोहे की चादर मारी। पुलिस ने उसे भर्ती कराया। परिजन जालंधर पहुंचे। मामले की थाने में पुलिस से शिकायत की गई। सुनवाई नहीं होने पर एडीजी प्रयागराज से शिकायत की। एडीजी के आदेश पर जाफरगंज पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed