फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Attempt to kill bike riders by hitting them with a car

Fatehpur News: कार से बाइक सवारों को टक्कर मारकर जान लेने की कोशिश

Thu, 11 Dec 2025 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Attempt to kill bike riders by hitting them with a car
खागा। कचहरी से लौटते समय पुराने विवाद की रंजिश में कार से बाइक सवारों को पश्चिमी बाईपास पर टक्कर मारकर जान लेने की कोशिश की गई। टक्कर से गिरे बाइक सवारों से मारपीट की गई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


किशनपुर थाना क्षेत्र के बड़वा अकबरपुर निवासी वैभव मिश्रा ने पुलिस को बताया कि उसके खिलाफ खागा कोर्ट में थरियांव थाने के रामपुर निवासी अवनीश द्विवेदी ने वाद दाखिल किया है। वह आठ दिसंबर को साथी निरंजन यादव के साथ खागा कचहरी गया था।
विज्ञापन

कचहरी परिसर में अवनीश ने उस पर हमले की कोशिश की। यहां अधिवक्ताओं ने बचा लिया। 112 नंबर की सूचना पर पुलिस भी पहुंची। पुलिस के जाने के बाद वह कचहरी से बाइक से घर के लिए निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसका अवनीश द्विवेदी ने पिता बृजेश द्विवेदी के साथ कार से पीछा किया। आरोप है कि पश्चिमी बाईपास के पास कार से बाइक में टक्कर मारकर उसकी जान लेने की कोशिश की गई। टक्कर लगने से गिरने के बाद कार सवारों ने मारपीट की।

इससे उसे साथी निरंजन यादव के चोट आई। कोतवाल रमेश पटेल ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर वैभव और अवनीश का शांतिभंग में चालान किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed