फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Attempt to hide the shortcomings of AYUSH hospital with color and paint

Fatehpur News: रंग-रोगन से आयुष अस्पताल की कमियां छिपाने की कोशिश

Wed, 27 Dec 2023 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Wed, 27 Dec 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Attempt to hide the shortcomings of AYUSH hospital with color and paint
अल्लीपुर। तेलियानी ब्लाक के मेवली बुजुर्ग गांव में आयुष अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है। यह निर्माण दिसंबर तक पूरा होना था, लेकिन कार्यदायी संस्था की धीमी गति और निर्माण में अनियमितता से अस्पताल बनने से पहले ही जर्जर हालत में पहुंच गया है। इसे लेकर विधायक ने मौके पर निरीक्षण करके डीएम से शिकायत की है। वहीं, कार्यदायी संस्था ने खामियों को छिपाने के लिए रंग रोगन व सीमेंट का लेप लगाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

आयुष अस्पताल का निर्माण जुलाई 2020 से शुरू हुआ। 50 बेड के अस्पताल को 739.35 करोड़ की लागत से दिसंबर 2023 तक बनाकर तैयार करना था। इसको बनाने की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश पाॅवर प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड कानपुर को सौंपी गई थी, लेकिन लेटलतीफी और निर्माण में खामी मिली है। इसकी शिकायत पर बिदंकी विधायक जय कुमार सिंह जैकी ने 22 दिसंबर को औचक निरीक्षण किया। दीवारों की दरारें, बाथरूम के टाइल्स उखड़ने, घटिया दरवाजे सहित कई खामियां नजर आईं।
विज्ञापन

विधायक के निरीक्षण के तुरंत बाद कंस्ट्रक्शन कंपनी ने कुछ मजदूर मिस्त्री लगाकर नवनिर्मित अस्पताल की बिल्डिंग में कमियों को छुपाने का प्रयास शुरू कर दिया है। कर्मियों को छुपाने में घटिया क्वालिटी की सीमेंट और ईंटों का प्रयोग किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि घटिया निर्माण सामग्री से तैयार अस्पताल में हमेशा हादसे का खतरा बना रहेगा। ग्रामीणों ने अस्पताल का फिर से निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---कोट-------
अस्पताल निर्माण की जांच कर ली गई है और निर्माण सही हो रहा है। शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी।
- सुधीर रंजन, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं युनानी अधिकारी।
--कोट्----
मैंने डीएम को मामले से अवगत कराया है। उन्होंने आयुष अस्पताल की जांच कराने की बात कहीं है। कमियां मिलने पर वह संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करेंगी।
- जय कुमार सिंह जैकी, विधायक, बिंदकी।
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed