{"_id":"649c769827ca7fc13d0b3aa6","slug":"attempt-to-burn-the-married-woman-alive-for-dowry-fatehpur-news-c-12-1-309607-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: दहेज के लिए विवाहिता को जिंदा जलाने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: दहेज के लिए विवाहिता को जिंदा जलाने का प्रयास
Wed, 28 Jun 2023 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Wed, 28 Jun 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को गैस सिलिंडर से जिंदा जलाने का ससुरालीजनों ने प्रयास किया। पुलिस के आने पर विवाहिता को बेटे समेत घर के बाहर निकाल दिया। मामले में हथगाम पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
हथगाम थाना क्षेत्र के कजियाना वार्ड नंबर 12 निवासी सूफी कमर की पुत्री आफरीन फातिमा का निकाह 10 नवंबर 2017 को कानपुर यतीमखाना के पीछे थाना कर्नलगंज निवासी निजाम के साथ हुआ था। उसका एक पुत्र अली (4) है। शादी के बाद पति निजाम, ससुर नयाब, सास शायदा और तलाकशुदा ननद खुशबू दहेज की मांग लेकर प्रताड़ित करने लगे। कई बार मारपीट भी की। मामले को लेकर रिशतेदारों के बीच पंचायत हुई।
पंचायत में समझौता हो जाता था। कुछ दिन बाद फिर ससुरालीजनों पुराने रवैये पर अमादा हो जाते। ससुरालीजनों ने 15 जून की दोपहर मारापीटा और गैस सिलिंडर से जलाने की कोशिश करने लगे। जान बचाकर किसी तरह 112 नंबर में फोन किया। पुलिस को सूचना देने की ससुरालीजनों को भनक लग गई।
विज्ञापन
उसे कमरे से घसीटकर बेटे के साथ घर से बाहर निकाल दिया। पुलिस के आने पर जान बच सकी। उसने मां को फोन पर जानकारी दी। उसका भाई और मां करीब दो घंटे में थाने पहुंचे। उनके साथ मायके पहुंची। पति ने दहेज की मांग पूरी न होने पर तीन तलाक की धमकी भी दी है। थानाध्यक्ष शैलेष सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।