{"_id":"652d931cc2237bee58075f30","slug":"attack-on-bus-full-of-devotees-to-protest-against-teasing-three-injured-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-5363-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: छेड़खानी के विरोध पर श्रद्धालुओं भरी बस में हमला, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: छेड़खानी के विरोध पर श्रद्धालुओं भरी बस में हमला, तीन घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। छेड़छाड़ का विरोध करने पर बस में सवार एक यात्री ने अपने साथियों को बुलाकर श्रद्धालुओं के साथ मारपीट की। हमले में पिता-पुत्र समेत तीन लोग घायल हो गए। जान से मारने की धमकी देकर हमलावर भाग निकले। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ छेड़खानी, बलवा, मारपीट, तोड़फोड़ की रिपोर्ट दर्ज की है।
राधानागर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने बताया कि वह अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ बुकिंग कर बस से श्रावस्ती घूमने गया था। लौटते समय सोमवार भोर बस चौफेरवा के पास पहुंची। चौफेरवा निवासी राजेश गौतम उसकी मौसी के साथ छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर राजेश और उसके साथी मनोज ने फोन कर अपने अन्य साथियों ओम प्रकाश, हरिशंकर और बुद्धू को बुला लिया।
उन लोगों ने बस रुकवाकर लाठी-डंडे और लोहे की सरिया से सभी पर हमला कर दिया। यात्रियों का सामान, मोबाइल फेंका। उनके रिश्तेदार पिता-पुत्र समेत तीन घायल हो गए। पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।