फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Attack on BJP worker, case against 11

Fatehpur News: भाजपा कार्यकर्ता पर हमला, 11 पर मुकदमा

Mon, 25 Nov 2024 04:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
Attack on BJP worker, case against 11
फतेहपुर। औंग थाना क्षेत्र के गोधरौली गांव के भाजपा नेता अंकित सिंह ने बताया कि शनिवार को मनोज सिंह उर्फ बच्चा सिंह, अनिल सिंह उर्फ गुड्डू, व अन्य सात साथियों के साथ आकर गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर उस पर लाठी, डंडा, सरिया ईंट-पत्थर से हमला किया है। भाई अतुल सिंह बीच-बचाव को पहुंचा। हमलावरों ने अतुल सिंह से भी मारपीट की। मारपीट में अंकित व अतुल को गंभीर चोटे आई हैं। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी भाग निकले। अंकित ने बताया कि 18 नवंबर को पड़ोसी हिम्मत बहादुर सिंह की कुतिया को मनोज सिंह ने अपने कमरे में बंद कर ली थी। वह हिम्मत बहादुर के साथ थाने शिकायत लेकर गए थे। इसी खुन्नस में हमला किया गया। उधर दूसरे पक्ष से मनोज सिंह की तहरीर पर अंकित समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष हनुमान प्रताप सूर्यवंशी ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर घायलों का मेडिकल कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed