फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Attachment notice pasted at the house of absconding accused in fraud

Fatehpur News: धोखाधड़ी में फरार आरोपी के घर कुर्की नोटिस चस्पा

Fri, 24 Nov 2023 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Fri, 24 Nov 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Attachment notice pasted at the house of absconding accused in fraud
फोटो - 33- हरिहरगंज विजय कुमार सोनी के घर में कुर्की नोटिस चस्पा करती पुलिस। संवाद
विज्ञापन

धोखाधड़ी में फरार आरोपी के घर कुर्की नोटिस चस्पा
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोपी के घर गुरुवार शाम संपत्ति कुर्की की नोटिस चस्पा की है। पुलिस ने डुग्गी पिटवाकर इलाकाई लोगों को आरोपी के फरार होने की जानकारी प्रसारित की।
सदर कोतवाली क्षेत्र के हरिहरगंज निवासी विजय कुमार सोनी के खिलाफ एक साल पहले महिला ने जेवरातों की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। मामले के बाद विजय फरार चल रहा है। कोर्ट ने गैरजमानती वारंट जारी किया था। इसके बाद हाजिर नहीं होने पर कोर्ट ने कुर्की नोटिस जारी की है।
विज्ञापन

विवेचक दिनेश कुमार सिंह ने नोटिस आरोपी के घर में चस्पा की है। विवेचक ने बताया कि गवाहों खुशवक्तराय नगर निवासी जागेश्वर गुप्ता और हरिहरगंज के सुरेश चंद्र के सामने नोटिस चस्पा की गई है। मोहल्ले के लोगों को भी जानकारी दी गई कि आरोपी के दिखने पर सूचना दी जाए। आरोपी के हाजिर नहीं होने पर संपत्ति कुर्क की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed