{"_id":"6123ee048ebc3e79b9054a58","slug":"at-yamuna-bridge-fatehpur-news-knp6478350119","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना पुल की बीम में सात इंच की दरार, दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना पुल की बीम में सात इंच की दरार, दहशत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुआ। बांदा-कानपुर स्टेट हाईवे पर यमुना नदी पर बने पुल में बाढ़ के कारण दरार आ गई है। पुल की दो बीमों के बीच में करीब सात इंच का फासला हो गया है। पुल की इस दरार को देखकर लोगों में दहशत है।
ललौली कस्बा के पास यमुना नदी पर बने पुल की 12 नंबर कोठी के ऊपर रखी बीमों के बीच दरार देखने को मिली है। इससे एक बीम से दूसरी बीम के बीच का फासला बढ़ गया है। करीब सात इंच की दरार है। इस पुल से बांदा-कानपुर जाने वाले वाहनों का आवागमन होता है। गिट्टी और मौरंग के लोड ट्रक भी पुल के ऊपर से निकलते हैं। रात दिन वाहनों के आवागमन और पुल में दरार से लोगों में दहशत है।
पुल की लंबाई 190 मीटर है। राज्य सेतु निगम ने वर्ष 2016 में पुल का निर्माण कराया है, लेकिन इस पुल का अभी तक उद्घाटन नहीं हुआ है। यह पुल बांदा, चित्रकूट, महोबा, हमीरपुर, कर्वी समेत बुंदेलखंड के अन्य जिलों को जोड़ता है। एसडीएम विजय शंकर तिवारी ने बताया कि अभी ऐसे कोई जानकारी नहीं मिली है। अधिकारियों को भेज कर पुल का निरीक्षण कराया जाएगा। अगर किसी प्रकार के खतरे का अंदेशा दिखाई देता है, तो उच्चाधिकारियों के माध्यम से सेतु निगम के अधिकारियों को पुल सही कराने के लिए कहा जाएगा।