फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   At the meeting, the officials reviewed sp directions

सपा की समीक्षा बैठक में पदाधिकारियों ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश

Sun, 07 Jun 2015 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Sun, 07 Jun 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
At the meeting, the officials reviewed sp directions
समाजवादी पार्टी की बूथ कमेटियों का गठन 15 जून तक पूरा कर लिया जाएगा। शनिवार को सादीपुर स्थित पार्टी जिला कार्यालय में हुई समीक्षा बैठक में पदाधिकारियों ने जरूरी दिशा-निर्देश दिए। बताया गया कि कमेटियों के गठन की विस्तृत रिपोर्ट 25 जून तक भेज दी जाएगी।
विज्ञापन

 बैठक की अध्यक्षता करते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष ने कहा विधानसभा चुनाव में अब अधिक दिन शेष नहीं हैं। ऐसे में जल्द से जल्द बूथ और सेक्टर कमेटियों के गठन का काम पूरा करने की आवश्यकता है। सभी लोग हर हाल में 15 जून तक बूथ कमेटियों का गठन करके रिपोर्ट जिला कार्यालय में जमा कर दें। ताकि 25 जून तक यह रिपोर्ट प्रदेश संगठन को भेजी जा सके।  जिला उपाध्यक्ष पवन मिश्रा ने कहा कि समीक्षा में पाया गया है कि जिले में अब तक 90 फीसदी कमेटियों के गठन का काम पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि कमेटियों के गठन के समय इस बात का ध्यान रखा जाए कि गांवों में प्रदेश सरकार की जनहित की योजनाओं का प्रमुखता के साथ प्रचार किया जाए। जिला उपाध्यक्ष जयकुमार जैकी ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह की सरकार अब तक सबसे अधिक जन हितैषी सरकार साबित हुई है। सरकार की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाकर आसानी के साथ मिशन 2017 फतह किया जा सकता है। विधायक मदनगोपाल वर्मा ने प्रदेश सरकार की योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस मौके पर प्रेमनाथ विश्वकर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष रामेश्वर दयाल दयालू, दलजीत निषाद, सैय्यद आबिद हसन, नफीस उद्दीन, शकील गोल्डी, जंगबहादुर सिंह मखलू, रवींद्र यादव, रामकिंकर अवस्थी, इंद्रसेन सिंह यादव आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed