{"_id":"9f34728208be68b48325baa483adb5e0","slug":"at-foundation-day-of-pac-splash-of-colour-program-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएसी के स्थापना दिवस पर रंगारंग कार्यक्रमों की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएसी के स्थापना दिवस पर रंगारंग कार्यक्रमों की धूम
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Sun, 18 Jan 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्वोत्तम बल पीएसी 12 वी वाहिनी का शनिवार को स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर आयोजित समारोह में 8 कंपनियों के जवानों ने खाने पीने की वस्तुओं के साथ कई स्टाल लगाए। वहीं पीएमएस स्कूल के बच्चों की ओर से प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन
पीएसी कमांडेड अशोक कुमार ने गौरवपूर्ण दिवस को मनाने के लिये सुबह आठ बजे शस्त्रागार पर जवानों के साथ शस्त्रों की पूजा करके कार्यक्रम की शुरुआत की। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने सुबह 11 बजे कैंपस में लगे मेले का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
जवानों की आठ कंपनियों, आरटीसी और मुख्यालय शाखा की ओर से लगाये गये स्टालों का एसपी और सेनानायक ने भ्रमण किया।
जवानों के स्टालों में गर्म कपड़ों, वस्त्रों, क्राकरी और पहाड़ी फर्नीचर की वैरायटी की सराहना की। स्थापना दिवस के मौके पुलिस मार्डन स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और डंास प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
कक्षा सात की छात्र अंशिका और रिया ने म्यूजिक बजेगा राधा नाचेगी....गीत में डांस किया। इसी तरह लुंगी डांस...में श्रेया, प्रसिद्धि, सुप्रिया, जया, आदित्य, काजल, अवंतिका, आलिया, अनुष्का ने जबरदस्त सामूहिक डांस प्रस्तुत किया।
तेरी पनाह...गीत में उंजला, अनामिका, प्रतीक्षा, अलविरा, रिया, खुशनुमा, रिचा, सौम्या, वैष्णवी और सांस्कृतिक गीत सत्यमेव जयते.... वरुण, शुभम, विकास, शशांक, शिवाकांत, सलिल, आर्यन पेश किया।
कार्यक्रम में पीएसी उप सेनानायक बीबी चौरसिया, शिविर पाल फूलचंद्र यादव, सभी दलनायक, सूबेदार मेजर, आरटीसी प्रभारी और मीडिया सेल के इम्तियाज अहमद आदि मौजूद रहे हैं।